तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल का आगाज़

देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में सोमवार को आयोजित बैठक के साथ ही तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। ट्रस्ट की अध्यक्षा कमला थापा ने जानकारी दी कि यह भव्य आयोजन 20, 21 और 22 फरवरी को गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में पहाड़ी खानपान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक फैशन शो के साथ-साथ विविध सांस्कृतिक गतिविधियाँ होंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन साइकोलोथॉन से किया जाएगा। तीनों दिन आयोजन स्थल को पॉलीथिन मुक्त रखने का संदेश भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान एक ओर मधुमक्खी पालन, फल संरक्षण, सौंदर्य कला, नेचर फोटोग्राफी और ट्रैफिक रूल्स पर कार्यशालाएँ होंगी, वहीं दूसरी ओर भव्य सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी।
इसमें जागर गायिका बसंती बिष्ट, सिलीगुड़ी से लोकगायक विक्रम कालीकोटी, दार्जिलिंग से लोकगायिका सुरक्षा सिंचुरी, डीआईडी फेम आद्याश्री उपाध्याय और जम्मू से एम जैक्शन कल्चर इंस्टीट्यूट की टीम अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ देंगी।

ट्रस्ट की सचिव प्रभा शाह ने बताया कि फेस्टिवल तीनों दिन सुबह 11 बजे से रात 10:30 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों की लोकसंस्कृति, शिल्प और हुनर से जुड़ी प्रतिभाएँ इस मंच पर अपने पारंपरिक लोकगायन, लोकवाद्य और लोकनृत्यों से दर्शकों का मन मोह लेंगी।उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे इस महोत्सव में पहुंचकर इसे भव्य और सफल बनाएं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments