फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक लोग बीमार, सीएम धामी पहुंचे अस्पताल

देहरादून,31मार्च 2025 । जनपद में फूड प्वाइजनिंग की बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। प्राथमिक जांच में सहारनपुर से आए कुट्टू के आटे में मिलावट की आशंका जताई जा रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कोरोनेशन अस्पताल पहुंचे और मरीजों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मरीजों को समुचित इलाज मिले। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अस्पतालों में बेड की संख्या भी बढ़ाई जाए। फिलहाल कोरोनेशन अस्पताल में 66 और दून मेडिकल कॉलेज में 44 मरीज भर्ती हैं।

सख्त कार्रवाई के आदेश

मुख्यमंत्री ने बताया कि सहारनपुर की जिस दुकान से कुट्टू का आटा सप्लाई हुआ था, उसे सील कर दिया गया है। संबंधित अन्य दुकानों को भी सतर्क कर दिया गया है। सहारनपुर प्रशासन को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर जांच करने और भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश दिए।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

इस दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, एसएसपी अजय सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि मरीजों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments