ग्राफिक एरा का 13वां दीक्षांत समारोह : गोल्ड मैडल 57 को मिला, 3691 को डिग्री

देहरादून । ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 13वे दीक्षांत समारोह में 3691 छात्र छात्राओं और शोधार्थियों को उपाधियां दी गईं। समारोह में 34 स्कॉलर्स को पीएचडी की उपाधि मिली। अपने कोर्स में टॉप करने वाले 57 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक दिये गये और 58 छात्रों को रजत पदक व 55 छात्रों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पीएचडी की डिग्री से अलंकृत होने वालों में रुचिरा रावत, आदित्य जोशी, भवनेश कुमार, आकाशदीप नेगी, अदिति मोहन, पूजा भटनागर, सागर भट्ट, कार्तिकेय रैना भी शामिल हैं। समारोह में कार्तिकेय बर्थवाल, वंदना पाठक, ऋत्विक बहुगुणा, अनुकृति शर्मा, अदिति यादव, सहज गुल, कशिश यादव, आस्था शाह, अनुष्का लखेड़ा समेत 57 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इनके साथ ही  प्रदीप रावत, अक्षत भट्ट, आकृति शर्मा, अक्षय सैनी, आंशिक बहुखंडी, जिज्ञासा खन्ना, फिज़ा फातिमा, पूर्वा सक्सेना समेत 58 को रजत पदक प्रदान किया गया। कांस्य पदक पाने वालों में मोहित सिंह, प्रियांशु परमार, अंकिता चंदोला, रुचि शर्मा, दीक्षांत शर्मा, दीक्षा गुरुंग, हुजैफा मेहमूद के साथ 46 प्रतिभाशाली शामिल हैं।

दीक्षांत समारोह में वर्ष 2025 बैच के कुल मिलाकर 3691 छात्र छात्राओं को स्नातक से पीएचडी तक उपाधियां दी गईं। इनमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, माइक्रोबाइलॉजी, पर्यावरण विज्ञान,  कॉमर्स, इंगलिश, गणित, होटल मैनेजमेंट आदि के स्कॉलर और छात्र छात्राएं शामिल हैं। आज 917 छात्र छात्राओं को पोस्ट ग्रेजुएट और 2740 को ग्रेजुएट की उपाधि दी गई।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments