14 चेहरे, 14 जिम्मेदारियाँ : धामी सरकार ने नेताओं को संभालने को दीं आयोगों की कमान

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी सरकार का दूसरा चरण: वरिष्ठजनों को मिली आयोगों-परिषदों की सौगात

देहरादून। कैबिनेट विस्तार के ठीक बाद अब धामी सरकार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियों की सौगात देनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से जारी आदेशों के तहत कुल 14 लोगों को विभिन्न आयोगों, परिषदों और समितियों में अहम पद सौंपे गए।

इसके तहत देहरादून के कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि नैनीताल से ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चंपावत की हरिप्रिया जोशी राज्य महिला आयोग में अपनी सेवाएं देंगी, टिहरी के विनोद सुयाल राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में होंगे, वहीं चंपावत के ही मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में स्थान दिया गया है।

देहरादून की चारु कोठारी को राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद में जगह मिली, चमोली से प्रेम सिंह राणा जनजाति आयोग में शामिल किए गए। टिहरी के खेमसिंह चौहान ओबीसी आयोग कल्याण परिषद में अपनी भूमिका निभाएंगे, जबकि टिहरी की ही सोना सजवाण जड़ी-बूटी सलाहकार समिति में होंगी। अल्मोड़ा से गोविंद पिलखवात को हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद की जिम्मेदारी दी गई, देहरादून के बलजीत सोनी अल्पसंख्यक आयोग में रहेंगे, जबकि काशीपुर की सीमा चौहान मत्स्य विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता भावना मेहरा और अशोक वर्मा को भी अहम दायित्व सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments