देहरादून में खुलीं 17 नई राशन दुकानें, 12 के लिए टेंडर जारी

जनसुविधा को प्राथमिकता: राशन वितरण में जिलाधिकारी की बड़ी पहल

देहरादून।  जिला प्रशासन के प्रयासों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूती मिली है। जिलाधिकारी सविन बसंल ने वर्षों से लंबित पड़ी फाइल को संज्ञान में लेते हुए नई राशन दुकानों की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाया। परिणामस्वरूप नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में 17 नई सस्ता गल्ला राशन दुकानें खुल चुकी हैं, जबकि 12 दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भीषण गर्मी, सर्दी और बरसात में राशन के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की समस्या से अब महिलाओं, बुजुर्गों और वंचित वर्ग को राहत मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

जिलाधिकारी ने इन्वेस्ट उत्तराखंड पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे, जिनमें चयन समिति की संस्तुति पर 17 दुकानों का आवंटन किया गया। अब डालनवाला, कनाटप्लेस, मियावाला, रायपुर, मसूरी और ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में 12 नई दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

प्रमुख क्षेत्र जहां नई दुकानें प्रस्तावित हैं:

  • डालनवाला: दून विहार जाखन, कनाटप्लेस चुक्खुवाला
  • मियावाला: बालावाला, मोहकमपुर, ब्रहमणवाला
  • रायपुर: डांडा लखौण्ड (खुदानेवाला)
  • मसूरी: बार्लोगंज
  • ऋषिकेश: अम्बेडकर चौक, अद्वैतानन्द मार्ग, मुखर्जी चौक, इन्द्रा नगर, आशुतोष नगर
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments