प्रेमनगर में अवैध तरीके से काट दिए आम के 170 पेड़

देहरादून(आरएनएस)।  प्रेमनगर में बिधौली क्षेत्र में बिना अनुमति आम के 170 पेड़ों पर आरी चला दी गई। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रेमनगर थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि तहसीन खान प्रभारी उद्यान सचल दल केंद्र सहसपुर देहरादून ने तहरीर दी कि ग्राम बिधौली (बिडास) मधवाल चौक से लगभग 300 मीटर अंदर की ओर एक आम का बगीचे है। इसमें अवैध तरीके से 170 पेड़ों को रातों रात काट दिया गया है। उन्हें वन विभाग के कण्डोली अनुभाग द्वारा इसकी सूचना दी गई। वन विभाग ने 16 फरवरी को गश्त के दौरान बाग से पेड़ कटे हुए पाए। आरोप लगाया कि मामले में भू-स्वामी ने बिना अनुमति के पेड़ों को काटा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दिप्ती जेठी, शालिनी मल्होत्रा, राजीव मल्होत्रा तीनों निवासी प्रेमनगर, नितिन गुजराल निवासी एमडीडीए कॉलोनी देहरादून, अभिषेक जैन निवासी पूजा विहार देहरादून, सौरभ जैन निवासी इंद्रापुरम देहरादून के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments