देहरादून। उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगौली ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्या से रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी जानकारी ली। उन्होंने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अपर आयुक्त पीएस पांगती को धराली और हर्षिल में हर दिन 2000 लीटर डीजल और 20-25 रसोई गैस सिलेंडर भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि वहां किसी तरह की कमी न हो।
इसके साथ ही, बगौली ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि हर्षिल घाटी में खाने-पीने की चीजों की कमी न हो। जब तक सड़कें ठीक नहीं हो जातीं, तब तक घोड़ों और खच्चरों के जरिए सामान पहुँचाया जाएगा। उन्होंने बीआरओ के आग्रह पर धराली में जल पुलिस को जल्द से जल्द नाव भेजने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन सही से चल सके।
गृह सचिव ने बताया कि शनिवार को राहत और बचाव कार्य तेजी से चला। शनिवार को हर्षिल और नेलांग से कुल 480 लोगों को निकालकर जौलीग्रांट, मातली और चिन्यालीसौंड से उनके गंतव्य तक पहुँचाया गया। उन्होंने बताया कि 6 अगस्त से 9 अगस्त के बीच चार दिनों में कुल 1126 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। शनिवार को यूकाडा और सेना के हेलीकॉप्टरों ने कुल 128 उड़ानें भरीं। इन चार दिनों में कुल 257 उड़ानें भरी गई हैं।
इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी भी मौजूद थे।
धराली और हर्षिल में 2000 लीटर डीजल और 25 गैस सिलेंडर भेजे जाएंगे
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments