देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 275 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला ने हॉस्टल प्रबंधन, सुरक्षा और चतुर्श्रेणी महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया और पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि हर काम महत्वपूर्ण है, लगन और समर्पण काम की महत्वता को बढ़ा देते हैं।
ग्राफिक एरा में महिला सम्मान के आदर्शों को अपनाता है और कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देता है। महिला कार्मिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए डॉ राखी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का बख़ूबी अहसास करा रही है।
समारोह में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अमित आर भट्ट भी शामिल रहे।

Recent Comments