सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 30 लोग हिरासत में, दून पुलिस की सख्त कार्रवाई

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ दून पुलिस का सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस ने 1 अगस्त 2026 की रात को कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे, खुले सार्वजनिक स्थानों और वाहनों में शराब पीने व पिलाने वाले लोगों की तलाश में कार्रवाई करते हुए 30 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस ने सभी 30 लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की। दून पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments