उत्तराखण्ड पुलिस की शूटिंग प्रतियोगिता में 40 BN PAC हरिद्वार का दबदबा, खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल और अनुशासन

श्रीनगर – उत्तराखण्ड पुलिस की 21वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय राइफल, रिवाल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का समापन एस.एस.बी की केदार फायरिंग रेंज, श्रीनगर में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों से कुल 15 टीमों के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने कौशल और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने राइफल, रिवाल्वर एवं पिस्टल की विभिन्न श्रेणियों में अपने सटीक निशाने, आत्मविश्वास और एकाग्रता का परिचय दिया। ओवरऑल परिणाम में 40 BN PAC हरिद्वार ने राइफल और रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि IRB-1 और IRB-2 ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज़ का खिताब मुख्य आरक्षी नरेन्द्र सिंह (40 BN PAC हरिद्वार) को मिला। समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने विजयी टीमों एवं उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने खिलाड़ियों के मनोबल, मेहनत और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ पुलिस बल में फायरिंग दक्षता, तत्परता एवं आत्मविश्वास को और अधिक सुदृढ़ करती हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments