सीएम वात्सल्य योजना में 5542 लाभार्थियों को मिला लाभ

देहरादून(आरएनएस)। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में जनवरी महीने का पैसा लाभार्थियों के खाते में भेजा। 4.96 करोड़ रुपए डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के खाते में भेजा गया।
जनवरी महीने के लिए 5542, फरवरी के लिए 5517 और मार्च महीने के लिए 5487 लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया। योजना में तीन महीने का पैसा एक साथ जारी किया गया। मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय से यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से भेजी। कहा कि इस साल एक जनवरी से 31 मार्च तक की धनराशि एक साथ ट्रांसफर की गई है।
बताया कि इस योजना के तहत कोरोना काल में अपने माता पिता या संरक्षक को गंवा देने वाले बच्चों और किशोरों को उनकी उम्र 21 वर्ष पूरी होने तक 3000 रुपए प्रति माह के हिसाब से आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत पहले लाभार्थियों की संख्या ज्यादा थी, लेकिन हर महीने कुछ लाभार्थी 21 साल से अधिक आयु होने, शादी और अन्य कारणों से योजना से बाहर हो रहे हैं।
कहा कि कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए प्रदेश सरकार कि यह योजना वरदान साबित हुई है। इस योजना में लाभार्थियों को ₹3000 महीना आर्थिक मदद के अलावा उनके खाने-पीने, शिक्षा आदि की जिम्मेदारी भी सरकार उठाती है। इस दौरान उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता, डीपीओ राजीव नयन आदि मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments