देहरादून, 28 फरवरी 2025(आरएनएस) उत्तराखंड के चमोली जनपद के जोशीमठ तहसील क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) कैंप के समीप बीआरओ 3030 में मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 57 मजदूर फंस गए, जबकि 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।
मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि जरूरतमंद लोग संपर्क कर सकें। जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर निम्नलिखित हैं:
मोबाइल: 8218867005, 9058441404
दूरभाष: 0135-2664315
टोल-फ्री: 1070
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इस बीच, प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को सहायता की आवश्यकता हो या इस घटना से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी हो, तो वे इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि आईआरएस प्रणाली के तहत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के माध्यम से राहत कार्यों का संचालन किया जा रहा है। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
देखें आदेश


Recent Comments