उत्तराखण्ड में 98% गणना फार्म बांटे गए, 23% हुए डिजिटल

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड में मतदाता सूची अपडेट की प्रक्रिया तेज है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रदेश में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित हो चुके हैं, जबकि 23 प्रतिशत फार्म डिजिटाइज भी किए जा चुके हैं।

चम्पावत, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में 99 प्रतिशत से अधिक फार्म बांटे जा चुके हैं। डिजिटाइजेशन में अल्मोड़ा 33 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जनपदों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में 22,900 बूथ लेवल एजेंट तैनात किए जा चुके हैं। 18 जून को मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक होगी।

7 जुलाई 2026 तक गणना फार्मों का वितरण और संकलन पूरा किया जाएगा। इसके बाद बूथों का पुनर्गठन होगा। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

मतदाता ECI Net App के माध्यम से ऑनलाइन गणना फार्म भर सकते हैं। “Book a Call with BLO” सुविधा से भी BLO से सीधे संपर्क किया जा सकता है। 2003 की पुरानी मतदाता सूची भी https://ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments