ऋषिकेश(आरएनएस)। टिहरी जिले के शिवपुरी में 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत शुक्रवार को बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन फाइनल मुकाबले हुए। महिला वर्ग में हरियाणा ने केरल को 2-0 और पुरुष वर्ग में एसएससीबी उत्तराखंड को 2-1 से हराकर चैंपियन बनीं। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला हरियाणा और केरल के बीच हुआ, जिसमें प्रथम हॉफ में हरियाणा ने 22 और केरल की टीम ने सात अंक प्राप्त किए। सेकेंड हॉफ में हरियाणा ने 32 और केरल ने 5 अंक प्राप्त किए। इस प्रकार हरियाणा ने यह मुकाबला 2-0 से जीत लिया। इस मुकाबले में हरियाणा की रितु बेस्ट प्लेयर बनीं। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला एसएससीबी (स्पोर्ट्स सर्विसेज कंट्रोल बोर्ड) और उत्तराखंड के बीच खेला गया। प्रथम हॉफ में एसएससीबी ने 18 और उत्तराखंड ने 21 अंक बनाए। सेकेंड हॉफ में एसएससीबी ने 17 और उत्तराखंड ने 11 अंक प्राप्त किए। इसके बाद एसएससीबी ने शूटआउट में पांच अंक और उत्तराखंड ने चार अंक प्राप्त किए, जिसके बाद एसएससीबी ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया, जिसमें बेस्ट प्लेयर एसएससीबी के दीपक अलहावत रहे। महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल और केरल की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। पुरुष वर्ग में एसएससीबी ने गोल्ड, उत्तराखंड ने सिल्वर और उत्तर प्रदेश ने ब्राउंज मेडल जीता। मौके पर एसडीएम दीपेंद्र नेगी, ऋतु जैन, सुनील भारद्वाज, सनत कुमार, वाहिद अहमद, हेमंत भारती, विभव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Recent Comments