विकासनगर(आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय सुद्धोवाला (देहरादून शहर) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब उधार के तीन कमरों में शिक्षा ग्रहण नहीं करनी पड़ेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए आवंटित जमीन का अधिग्रहण कर दिया है। शुक्रवार को सीमांकन कार्य भी पूरा कर दिया गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएन तिवारी ने बताया कि जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साल 2021 में देहरादून शहर के लिए राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की गई थी, जिसे स्थापना काल से ही महिला पॉलिटेक्निक संस्थान सुद्धोवाला के तीन कमरों में संचालित किया जा रहा है। 568 छात्र संख्या वाले इस महाविद्यालय में 18 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अपना भवन नहीं होने के कारण महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रयोगशाला और पुस्तकालय की सुविधा भी नहीं है। लिहाजा इस कॉलेज में शिक्षा के नाम पर सिर्फ किताबी ज्ञान ही मिल रहा है। कमरों के अभाव में कई कक्षाओं का संचालन बरामदे में टाट पट्टी पर किया जाता है। प्रदेश की राजधानी के शहर का राजकीय महाविद्यालय होने के बावजूद संसाधनो की कमी से यहां प्रवेश लेने में छात्र दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं अपना भवन नहीं होने से छात्र-छात्राओं को कई तरह की तकनीकी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। छात्रों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए शासन ने महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए झाझरा में 1.3090 हेक्टेयर का भूखंड आवंटित किया है। शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग ने भूमि अधिग्रहीत कर सीमांकन का कार्य पूरा कर दिया है।
—–
राजकीय महाविद्यालय देहरादून के लिए आवंटित भूमि का अधिग्रहण कर सीमांकन कर दिया गया है। जल्द ही भवन निर्माण के लिए अपनाए जाने वाली सभी प्रक्रियां शुरू कर दी जाएंगी। -प्रो. अंजू अग्रवाल, निदेशक उच्च शिक्षा
सुद्धोवाला महाविद्यालय के लिए जमीन का अधिग्रहण कर सीमांकन किया
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments