साहिया CHC में मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा, जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई

सप्ताह में दो दिन तैनात रहेंगे रेडियोलॉजिस्ट

देहरादून, 02 फरवरी 2025 (आरएनएस) अब साहिया क्षेत्र के मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) साहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित कर दी गई है। साथ ही, रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के आदेश भी जारी हो चुके हैं, जिसके तहत सप्ताह में दो दिन विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।

बीते दिनों कालसी में जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने CHC साहिया में अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग रखी थी। गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को जांच के लिए विकासनगर तक जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती थी। जनता की इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए

तेजी से हुई कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए CHC साहिया में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करा दी और रेडियोलॉजिस्ट की रोस्टरवार तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए। अब विकासनगर से विशेषज्ञ डॉक्टर सप्ताह में दो दिन साहिया में मरीजों को अल्ट्रासाउंड सेवा देंगे।

30 बेड की सुविधा वाले साहिया CHC में यह सुविधा जुड़ने से क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों को राहत मिलेगी। जिलाधिकारी की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार हुआ है, जिससे स्थानीय जनता ने आभार व्यक्त किया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments