पुलिस लाइन देहरादून में यू०सी०सी० पर कार्यशाला का आयोजन


महानिदेशक अभियोजन श्री पी०वी०के० प्रसाद ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

देहरादून,04फरवरी2025।पुलिस लाइन देहरादून में आज यू०सी०सी० (यूनिफॉर्म सिविल कोड) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनहित से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महानिदेशक अभियोजन श्री पी०वी०के० प्रसाद और संयुक्त निदेशक विधि श्री जी०सी० पंचोली ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यशाला में विधि विशेषज्ञों ने उपस्थित अधिकारियों को शादी, तलाक, उत्तराधिकार और अन्य संबंधित मुद्दों पर यू०सी०सी० के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान महानिदेशक अभियोजन ने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने यू०सी०सी० को लागू किया है। उन्होंने कहा कि समाज में हो रहे परिवर्तनों और सभी नागरिकों के समान कानूनी व व्यक्तिगत अधिकार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

देहरादून एसएसपी ने अपने संबोधन में यू०सी०सी० को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी भी धर्म, लिंग या समुदाय के आधार पर भेदभाव नहीं करता और सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करता है।

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें यू०सी०सी० को समझने और इसे जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में महानिदेशक अभियोजन श्री पी०वी०के० प्रसाद, संयुक्त निदेशक विधि श्री जी०सी० पंचोली, पुलिस अधीक्षक विकासनगर श्रीमती रेनू लोहानी, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश श्रीमती जया बलोनी, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री विवेक सिंह कुटियाल, विशेष लोक अभियोजक पंकज राय, सहायक अभियोजन अधिकारी श्री भानु प्रताप बिष्ट समेत विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments