देहरादून,05फरवरी2025।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तराखंड में अपने गांव पौड़ी जिले में स्थित पंचुर में तीन दिवसीय दौरे पर हैं राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत योगी आदित्यनाथ जी से मिलने के लिए उच्च अधिकारियों से मिलने का समय मांग रहे है ।
राष्ट्रिय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ जी उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक स्थिति एवं धरातलीय स्थिति को बखूबी जानते है कि उत्तराखंड राज्य में सरकारी कर्मचारी आर्थिक विकास में मुख्य भूमिका में होते है तभी उत्तराखंड के दुर्गम गांवों का विकास संभव होता है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ जी पूरे देश में बड़ी भूमिका में नजर आते है उत्तर प्रदेश का चौतरफा विकास किया है योगी आदित्यनाथ जी ने देश की करोड़ों जनता को उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ जी के द्धारा हर पटल पर अच्छा कार्य होगा हर वर्ग का विकास हर क्षेत्र का विकास होगा ।
बी पी सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य कार्मिक प्रदेश के रूप में जाना जाता है सैनिक प्रदेश के रूप में जाना जाता है उत्तराखंड राज्य का मुख्य आर्थिक स्रोत सरकारी सेवा है इसलिए उत्तराखंड राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए एनपीएस यूपीएस नहीं बल्कि पुरानी पेंशन चाहिए ।
बी पी सिंह रावत ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ जी को पुरानी पेंशन मुद्दे को गंभीरता पूर्वक समझना होगा क्योंकि उत्तराखंड राज्य के गठन से लेकर विकास के पटल पर पहुंचाने तक सरकारी कर्मचारी शिक्षक अधिकारी की अहम भूमिका रही है इस लिए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देना जरूरी है इसी बात को लेकर योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का विचार किया है ।
साथ ही उत्तराखंड राज्य के उच्च अधिकारियों से योगी आदित्यनाथ जी से मिलने के लिए दो मिनट का समय देने की बात की है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि उत्तराखंड राज्य का शासन प्रशासन जरूर योगी आदित्यनाथ जी से मिलने का मौका देगा ताकि कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन बहाली की बात प्रमुखता से रखी जाए जिससे उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के सभी कार्मिकों की मांग को बल मिलेगा ।

Recent Comments