कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दिलाराम चौक पर आमजन को तथा कोतवाली विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत बरोटीवाला में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक।
यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने के लिए किया प्रेरित
देहरादून,05/02/2025। वर्तमान में प्रचलित 35 वें सडक सुरक्षा माह के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिनस्त अधिकारियों को युवाओं पर विशेष फोकस करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़- नाटकों व अन्य माध्यमो से आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के क्रम में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।

1- यातायात पुलिस
आज दिनांक 05/02/2025 को यातायात पुलिस द्वारा श्रृद्धाजली ट्रस्ट की टीम के साथ दिलाराम चौक में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करनें के उद्देश्य से जेब्रा क्रासिंग एवं यमराज वेशधारी के माध्मय से यातायात जागरुकता के संदेश प्रसारित किये गये साथ ही उपस्थित आम जन को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को यातायात जागरुकता सम्बन्धी पम्पलेट वितरित कर नियमो की जानकारी दी गयी। उक्त जागरुकता कार्यक्रम में श्रृद्धांजली ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी कु0 इशीता मैखुरी एवं उनकी टीम से कु0 रीमा एवं मास्टर दिव्यांस आदि सम्मिलित रहे।

02: कोतवाली विकासनगर
विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं/अध्यापकगणों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए उनका उल्लघंन करने पर होने वाले दुष्परिणामों के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओ/अध्यापकगणों को शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन न चलाने, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने आदि नियमो के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त को गुड सेमेरिटन के समबन्ध में जानकारी देते हुये सडक दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद के लिए आगे आने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं/अध्यापकों को यातायात जागरूकता से सम्बंधित पंपलेट वितरित करते हुए उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।


Recent Comments