38वें राष्ट्रीय खेल के तहत चार प्रमुख खेलों की शुरुआत 8 फरवरी से होने जा रही है। देहरादून, हल्द्वानी और टनकपुर में आयोजित होने वाले इन खेलों में विभिन्न राज्यों और संघों से आए खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
जिम्नास्टिक्स
भगीरथी हॉल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में जिम्नास्टिक्स स्पर्धा होगी, जो 8 से 13 फरवरी तक चलेगी। इसमें आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, रिदमिक जिम्नास्टिक्स, ट्रैम्पोलिन, एक्रोबेटिक आदि श्रेणियों में मुकाबले होंगे। इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
एथलेटिक्स
गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में एथलेटिक्स मुकाबले 8 से 12 फरवरी तक होंगे। 100 मीटर, 200 मीटर, 500 मीटर दौड़, हैमर थ्रो, भाला फेंक, 4×100 मीटर रिले, 4×400 मीटर रिले, स्टेपल चेज़ जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में देशभर से प्रतिभागी भाग लेंगे।
मॉडर्न पेंटाथलॉन
इस खेल का आयोजन मानसखंड तरणताल, मिलन हॉल, गोलापार, हल्द्वानी में 8 से 13 फरवरी तक होगा। इसमें कुल 16 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
राफ्टिंग
राफ्टिंग प्रतियोगिता टनकपुर में आयोजित होगी। स्लालम और आरएक्स राफ्टिंग के मुकाबले ककड़घाट, बूम मंदिर, टनकपुर में होंगे, जबकि डाउन रिवर राफ्टिंग की स्पर्धा चारण मंदिर, बूम मंदिर, टनकपुर में आयोजित होगी। यह खेल 8 से 10 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 13 टीमों के खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे।
राष्ट्रीय खेल के ये आयोजन खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण होंगे। खिलाड़ियों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और सभी मुकाबलों को लेकर उत्साह बना हुआ है।
38वें राष्ट्रीय खेल के चार खेलों की शुरुआत कल से
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments