डाक विभाग की बचत और जन लाभ योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं

चमोली(आरएनएस)।  उत्तराखंड की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल शशि शालिनी कुजूर ने डाक विभाग के कर्मचारियों और डाक सेवकों से अपील की कि वे डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं और जनलाभ योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाएं जैसे आरएल पीआई, पीओ एसबी समेत अन्य योजनाओं को गांव-गांव में प्रचारित किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। गोपेश्वर में आयोजित एक महामेले में शशि शालिनी कुजूर ने कहा कि डाकघर की विभिन्न योजनाएं, खासतौर पर सुकन्या समृद्धि योजना और महिला सम्मान बचत पत्र योजना, आम जनमानस के लिए लाभकारी हैं। उन्होंने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जबकि महिला सम्मान बचत पत्र योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रत्येक गांव को ‘संपूर्ण बचतग्राम’ और ‘बीमाग्राम’ बनाने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। डाक अधीक्षक चमोली मंडल टीएस गुसाईं ने बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित गारंटीड पेंशन योजना और अटल पेंशन योजना को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इस मौके पर गंगा सिंह राणा, सहायक निदेशक, व्यवसाय विकास ने कहा कि हमें गांवों के प्रत्येक नागरिक को डाक जीवन बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनानी चाहिए। टीएस गुसाईं ने जिले के अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि योजना खाता नजदीकी डाकघर में खोलें और अधिकतम ब्याज 8.2 प्रतिशत का लाभ लें। साथ ही, ग्रामीण जनता को डाक विभाग की ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना से जुड़ने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि डाक जीवन बीमा अन्य बीमा पॉलिसियों से अधिक बोनस प्रदान करता है और अब इसे कोई भी ग्रेजुएट व्यक्ति भी ले सकता है। महामेले के दौरान महिला सम्मान योजना के तहत 353, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 225, और पीओएसबी के तहत 3475 नए खाते खोले गए। इसके साथ ही एक करोड़ से अधिक का बीमा व्यवसाय अर्जित किया गया और 2163 लोगों को 50 करोड़ रुपये का सुरक्षा कवर प्रदान किया गया। इस अवसर पर सबसे अधिक व्यवसाय अर्जित करने वाले डाक कर्मचारियों को चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल देहरादून ने सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विनय पंत, सहायक अधीक्षक मुख्यालय चमोली मंडल, अवधेश, मनोज पंवार, कमलेश डंगवाल, रवि मित्तल और अन्य डाक कर्मचारी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments