सिरसा,08फरवरी2025 (एजेंसिया): डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम शनिवार को सिरसा डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से उत्तरप्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गए। वे दोपहर करीब अढ़ाई बजे डेरा मुख्यालय से निकले। डेरा सच्चा सौदा से बाजेकां होते हुए हिसार रोड के जरिए सडक़ मार्ग से यू.पी. के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुए थे। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इन्साँ की पैरोल अवधि के दस दिन का समय 7 फरवरी वीरवार को पूरा हो गई थी। एक दिन का समय सफर के लिए अतिरिक्त रहता है। वैसे डेरा प्रमुख की ओर से 5 दिन और सिरसा में रहने के लिए अर्जी लगाई थी।
28 जनवरी को मिली 30 दिन की पैरोल
दरअसल डेरा प्रमुख को 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल मिली थी। सशर्त मिली इस पैरोल में डेरा प्रमुख को 10 दिन सिरसा डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय रहने की अनुमति दी गई जबकि शेष 20 दिन उत्तर प्रदेश के बागपत जिला में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रुकने के आदेश दिए गए थे। डेरा प्रमुख 12वीं बार पैरोल पर बाहर आए हैं। डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय सिरसा जिला में है। ऐसे में समय-समय पर डेरा प्रमुख सिरसा आने के लिए अर्जी लगाते रहे हैं। हालांकि इससे पहले 11 बार मिली सशर्त पैरोल के दौरान वे बरनावा आश्रम में ही रुकते रहे हैं। जब पहली बार वे 28 जनवरी को सिरसा आए तो इसके बाद डेरा अनुयायियों में उत्साह और जोश नजर आया। हालांकि स्वयं डेरा प्रमुख ने ही डेरा अनुयायियों से डेरा मुख्यालय में आने से मना करते हुए उन्हें घर में सत्संग प्रवचन सुनने की अपील की थी। फिर भी हर रोज बाहर से डेरा प्रेमियों के सिरसा आने का सिलसिला जारी रहा।

Recent Comments