नगर से देहात तक बृहद स्तर पर चला दून पुलिस का सत्यापन अभियान

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों तथा घरेलू काम करने वालों के सत्यापन की करी कार्यवाही

देहरादून,09/02/2025(आरएनएस)आज प्रातः, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्रों में एक अहम सत्यापन अभियान चलाया गया। यह अभियान विशेष रूप से बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और घरेलू कामकाजी लोगों के सत्यापन के लिए आयोजित किया गया।

पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1574 व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान, किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 328 मकान मालिकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए, जिसमें कुल 32,80,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अभियान के तहत पुलिस ने 47 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने ले जाकर गहन पूछताछ भी की। इसके अतिरिक्त, नियमों का उल्लंघन करने वाले 73 व्यक्तियों के खिलाफ चालान करते हुए 22,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस विभाग ने इस अभियान के माध्यम से समाज में सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे जनपदवासियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन जीने में मदद मिलेगी।

आगे भी इस प्रकार के सत्यापन अभियान चलाए जाने की योजना है ताकि क्षेत्र में रहने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके और किसी भी संभावित अप्रिय घटना की रोकथाम की जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments