
– कांग्रेसियों को झूठे मुकदमें में फंसाने का प्रयास कर रही भाजपा: गर्ग
हरिद्वार(आरएनएस)। महानगर कांग्रेस ने शनिवार को रोशनाबाद में एसएसपी कार्यालय के बाहर मौन सत्याग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव के बाद से लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने का षड्यंत्र रच रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। एसएसपी कार्यालय परिसर में मौन सत्याग्रह के दौरान जिला महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष अमन गर्ग और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार संवेदनहीन हो गई है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है। इस तरह की साजिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि एसएसपी कार्यालय के बाहर जाने से रोककर पुलिस भाजपा के दबाव में काम कर रही है।

Recent Comments