20 सूत्री कार्यक्रम के तहत राज्य भर में स्वयं सहायता समूहों की आय का होगा मूल्यांकन

देहरादून,11फरवरी2025।उत्तराखंड शासन के निर्देशानुसार, 20 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष “गरीबी हटाओ सूत्र” के राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत राज्य भर में आय-अर्जन करने वाले स्वयं सहायता समूहों का सत्यापन किया जाएगा।
इसके तहत, यादृच्छिक आधार पर चुने गए 99 स्वयं सहायता समूहों की वार्षिक आय का आंकलन किया जाएगा। साथ ही, यह भी आंकलन किया जाएगा कि राज्य सरकार द्वारा दिए गए अनुदान के बाद समूहों की वित्तीय स्थिति कैसी है और जनपद की आर्थिक स्थिति में उनका क्या योगदान है।
सत्यापन के दौरान समूहों द्वारा बिजली का प्रयोग, रोजगार प्राप्त व्यक्तियों की संख्या, कार्यरत व्यक्तियों का प्रशिक्षण और सामुदायिक निवेश फंड (CIF) के उपयोग से संबंधित आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, देहरादून के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी/कर्मचारी हैंड हेल्ड डिवाइस (टैब) के माध्यम से समूहों के उत्पादों और आय-अर्जन के साधनों का सत्यापन कर डाटा राज्य सरकार को भेजेंगे। यह सत्यापन कार्य फरवरी-मार्च माह तक चलेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments