हरियाणा में सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगा ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’, स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़,11फरवरी2025।हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने घोषणा की है कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशी अब सिंगल विंडो ऑपरेटिव सिस्टम के माध्यम से एक ही स्थान पर ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ प्राप्त कर सकेंगे। यह प्रणाली संबंधित नगर निगम, नगर परिषद्, और नगर पालिका क्षेत्र में कार्यान्वित की जाएगी जिससे प्रत्याशियों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में आसानी होगी।

इस प्रणाली के तहत नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका, कोऑपरेटिव सोसाइटी, प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक, जिला प्राथमिक सहकारी कृषि ग्रामीण बैंक और बिजली विभाग से संबंधित ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ प्राप्त किया जा सकेगा। इस पहल से प्रत्याशियों को चुनावी प्रक्रिया में सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी, जिससे चुनाव प्रचार और नामांकन की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सकेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments