रक्तदान के लिए अनिल वर्मा को दो राष्ट्रीय अवार्ड

देहरादून(आरएनएस)।   यूथ रेडक्रास कमेटी एवं पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के नेशनल काउंसिल सदस्य अनिल वर्मा को शहीद साजू मेमोरियल अवार्ड 2025 एवं सिल्वर जुबली ब्लड डोनर लाइफ सेवर बैज ऑफ ऑनर अवार्ड से नवाजा गया है। उन्हें यह अवार्ड वेस्ट बंगाल वालंटरी ब्लड डोनर्स सोसायटी एवं सोसायटी ऑफ वालंटरी ब्लड डोनर्स, त्रिपुरा की ओर से दिया गया है। पश्चिम बंगाल एवं त्रिपुरा में आयोजित कार्यक्रमों में यह अवार्ड प्रदान किया गया है। 155 बार रक्तदान एवं बड़ी संख्या में शिविर लगाने समेत लोगों की सेवा करने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया है। इन कार्यक्रमों में देशभर से रक्तदान के लिए कार्य कर रहे समाजसेवी जुटे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments