राज्य फुटबाल टीम को किया सम्मानित

देहरादून(आरएनएस)। राष्ट्रीय खेल में रजत पदक जीतने वाली राज्य की फुटबाल टीम शुक्रवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) पहुंची। जहां टीम का भव्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने सिल्वर मेडल जीतने वाली टीम की सराहना की और उम्मीद जतायी कि प्रदेश के फुटबालर देश-दुनिया के क्षितिज पर भी चमकेंगे। समारोह में टीम के कप्तान शशांक राणा और समेत हर सदस्य को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस टीम के कोच अरुण मल्होत्रा, दीपक पंवार, दीपक सती और अरुण नेगी थे। राज्य की टीम पहली बार राष्ट्रीय खेल के फुटबाल में खेलते हुए फाइनल में पहुंची थी। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट जीतने वाले 60 प्लस आयु वर्ग की फुटबाल टीम यूके मास्टर्स के सदस्यों को भी सम्मानित किया। तीरंदाजी में दो नेशनल रिकार्ड बनाने वाले तीरंदाज आदर्श पंवार को भी सम्मानित किया। आदर्श पंवार सोशल बलूनी आर्चरी एकादमी में प्रशिक्षण लेते हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments