बिहार से हरियाणा शादी के लिए आया दूल्हा, घोड़ी चढ़ने की बजाए पहुंचा थाने… पुलिस के भी उड़े होश

पंचकुला (आरएनएस)।   दिल्ली और हरियाणा में शादी के लिए लड़की नहीं मिलने पर दूल्हा बनने बिहार के अधेड़ को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, पुलिस ने लड़की के माता-पिता की मर्जी से शादी होने की बात कहते हुए दूल्हा और उसके जीजा को पीआर बांड पर छोड़ दिया। दरअसल, हरियाणा के महेंद्रगढ़ से दो लोग बिहार के अररिया जिला के सिकटी प्रखंड के पररिया गांव में शादी करने के लिए पहुंचे थे। करीब 10 दिनों से वे परड़िया के ग्रामीणों के साथ शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे। काफी खोजबीन के बाद सिकटी थाना क्षेत्र के मुरारीपुर में लड़की के पिता से शादी की बातचीत की।
शादी के खर्च के लिए लड़की के पिता को 15 हजार रुपये देने पर सहमति बनी। शादी की सारी तैयारी की गई।  मंगलवार की संध्या लड़की और परिवार वाले अधेड़ दूल्हा राजीव गुप्ता, उसके जीजा सुनील अग्रवाल और कुछ स्थानीय लोगों के साथ शादी कराने कुर्साकांटा प्रखंड के सुंदरनाथ धाम मंदिर पहुंचे। मंदिर कमेटी ने दोनों पक्षों से पहचान पत्र मांगा।पहचान पत्र दिया भी गया, लेकिन जब दो गवाहों को देने की बात कही तो स्थानीय लोग सुंदर नाथ धाम मंदिर से चले गए। इसके बाद धीरे-धीरे दूल्हे के साथ आए लोग भी घर चले गए। शंका के आधार पर मंदिर कमेटी ने दूल्हा एवं उसके जीजा को पुलिस को सौंप दिया।
इधर, कुआड़ी थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि लड़का और उनके जीजा को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पूछताछ से पता चला कि लड़की के माता-पिता अपनी मर्जी से शादी कर रहे हैं। इसमें दोनों पक्षो की सहमति शामिल थी। कई स्तर से इसकी जांच की गई। अंततः पीआर बॉन्ड बनाकर दोनों को छोड़ दिया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments