ऋषिकेश में जूस की दुकान पर रंग मिलाकर खाद्य सामग्री परोसा गया, पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून, 17 फरवरी 2025(आरएनएस)कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में एक जूस की दुकान पर दुकानदार द्वारा पानी में रंग मिलाकर ग्राहकों को जूस देने के मामले का खुलासा हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद एसएसपी देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में एक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान पर छापा मारा। पुलिस टीम के मौके पर पहुँचने पर दुकान में केवल दो युवक – हसीब (21 वर्ष) और फरमान (19 वर्ष) मिले, जो दुकान के संचालक थे। दुकान की हालत देखकर पता चला कि वहाँ अनियमितताएँ और गंदगी थी।

पुलिस ने संदिग्ध खाद्य सामग्री को कब्जे में लिया और दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों का चालान पुलिस एक्ट के तहत किया गया। साथ ही, मौके से बरामद हुई संदिग्ध खाद्य सामग्री की जांच के लिए खाद्य विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments