
झटके, लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले
पटना ,17 फरवरी(आरएनएस)। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप (श्वड्डह्म्ह्लद्धह्नह्वड्डद्मद्ग) के तीव्रता चार मापी गयी। वहीं, बिहार (क्चद्बद्धड्डह्म्) के सिवान में भी सुबह 8:02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (ष्ठद्गद्यद्धद्ब- हृष्टक्र) में आज सुबह पांच बजकर 37 मिनट पर भूकंप (श्वड्डह्म्ह्लद्धह्नह्वड्डद्मद्ग) के तेज झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता चार मापी गयी और भूकंप का केन्द्र राष्ट्रीय राजधानी में जमीनी सतह से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था। दिल्ली के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के कारण लोगों के घरों के छत के पंखे तेज से हिलने लगे और घरों में रखे बर्तन खडक़ने लगे। डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निगल आये।
एनसीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र 28.59 डिग्री उत्तर अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर, जमीनी सतह से पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। दिल्ली पुलिस ने किसी तरह की परेशानी होने पर लोगों से आपातकालीन सेवा 112 पर डायल करने की सलाह दी है।
अभी तक किसी तरह के जनहानि और नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर अब इस भूकंप से जुड़े और मीम्स तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Recent Comments