करनाल,19फरवर2025।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल में गुरु श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा आयोजित महात्संग में पहुंचे। इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समर्पण महासत्संग हम सभी के लिए अमूल्य उपहार है, जो हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहा है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु श्री श्री रवि शंकर जी की शिक्षाओं को अपनाकर अपने जीवन को और अधिक सुखमय व शांतिपूर्ण बना सकते हैं। यह हरियाणा और करनाल के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि यह भूमि संतों के प्रवचनों से पावन हो रही है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सर्वप्रथम गुरु श्री श्री रवि शंकर जी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि वे समर्पण महासत्संग में जनसेवा तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद लेने आए हैं।

Recent Comments