दिल्ली में कुख्य़ात ‘लेडी डॉन’ गिरफ्तार, तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर की है पत्नी

नई दिल्ली ,21 फरवरी(आरएनएस)।  दिल्ली पुलिस ने लेडी डॉन को 1 करोड़ रुपए की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। लेडी डॉन का नाम कुख्यात जोया खान है और उसका पति गैंगस्टर हाशिम बाबा है। जोया खान अपने पति के अवैध धंधो को संभाल रही थी। वह गैंग से जुड़े सभी बड़े फैसले खुद लेती थी। बता दें कि जोया खान गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है। बाबा अभी तिहाड़ जेल में बंद है। जिस पर जबरन वसूली, हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं।
1 करोड़ की हेरोइन के साथ पकड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोया खान ने 2017 में गैंगस्टर हाशिम बाबा से शादी की थी। ये शादी उसने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद की थी। वह ड्रग्स सिंडिकेट का बी हिस्सा थी। पुलिस ने उसे 270 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस काफी वक्त से जोया को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी।
स्पेशल सेल ने की कार्रवाई
लेकिन एजेंसियां उसके खिलाफ सबूत जुटाने में नाकाम थी। आखिरकार, स्पेशल सेल के ्रष्टक्क संजय दत्त और इंस्पेक्टर संदीप डबास उसे रंगे हाथों पकडऩे में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके के पास ड्रग्स की सप्लाई कर रही थी। जांच में पता चला कि जोया ने मुफ्जफ्फरनगर से ड्रग्स मंगवाई थी। स्पेशन सेल को शक्त है कि नादिर शाह हत्याकांड में बी जोया ने शूटरों को अपने यहां शरण दी थी। फिलहाल, उसके खिलाफ़ सबूत जुटाए जा रहे हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments