
तेल अवीव ,21 फरवरी। इजरायल में हुए बस धमाकों बाद अब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक इजरायली पीएम नेतन्याहू ने सेना को वेस्ट बैंक के इलाकों में हमले का आदेश दे दिया है। वेस्ट बैंक से ही इजरायल की बसों में हमले की प्लानिंग की गई थी।
इजरायली सेना ने कहा है कि पश्चिमी इलाके में उसका एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी रहेगा। जांच के परिणाम को देखते हुए इलाकों की पहचान कर उसे केंद्रित किया जाएगा। इजरायली सेना ने कहा है कि उन्होंने पश्चिमी तट पर जाने वाले विशेष इलाकों की कई चौकियों को ब्लॉक कर दिया है। अब ऐसे इलाकों में इजरायली सेना अपनी गतिविधियों को बढ़ाने की कोशिश रही है। बता दें कि इजरायल के तेल अवीव शहर में तीन बसों में एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए। इजरायली पुलिस इसे संदिग्ध आतंकी हमला मान रही है। ये धमाके बाट याम में हुए हैं। पुलिस का कहना है कि उन्होंने दो अन्य बसों में भी लगे विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया।

Recent Comments