मुंबई ,26 फरवरी(आरएनएस)। महाशिवरात्रि के अवसर पर अभिनेत्री जूही चावला पति जय मेहता के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। जूही ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आस्था की यात्रा की झलक दिखाई।
जूही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो मोंटाज अपलोड किया, जिसमें उनकी आस्था की यात्रा की सभी तस्वीरें शामिल थीं। इसमें जूही और घाट पर जाते हुए, संगम में डुबकी लगाते और प्रार्थना करते दिखाई दीं। वीडियो के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, आस्था, भक्ति और आशीर्वाद की यात्रा। जूही से पहले महाकुंभ में मंगलवार को अभिनेता और राजनेता रवि किशन भी पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में सपरिवार डुबकी लगाई। किशन ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं।
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पवित्र डुबकी लगाने का एक वीडियो शेयर करते हुए प्रशंसकों को जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए क्लिप में वह अपने परिवार के साथ नदी में डुबकी लगाते नजर आए। प्रयागराज में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन महाकुंभ में आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी संगमनगरी पहुंचीं, जिसे उन्होंने ‘सत्यम् शिवम् सुंदरम्’ बताया। प्रीति जिंटा से पहले अक्षय कुमार भी महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने डुबकी लगाने के साथ ही शानदार व्यवस्था के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया।
महाकुंभ पहुंची जूही चावला ने संगम में लगाई ‘आस्था’ की डुबकी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments