रमजान का पाक महीना आज से शुरू बुराइयों से दूर रखने की सीख देता है रमजान

कानपुर 2 मार्च (आरएनएस)। मुकद्दस रमजान का पाक महीना आज से शुरू हो जाएगा रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा जिसको लेकर रोजेदारों ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं शहर में विभिन्न प्रकार के चिप्स, पापड़, खजूर आदि की दुकानें सज गई हैं रविवार को रमजान शुरू होने को देखते हुए लोग खाने पीने के सामान खरीदने में जुट गए हैं धर्म गुरु ने बताया कि सारी मस्जिदों में साफ़ सफाई एवं नमाजियों को तरावीह की नमाज पढऩे में सहूलियत मिले इसके लिए विशेष इंतजाम कर लिए गए हैं बताया कि रमजान शब्द रम्ज से बना है, जिसका मतलब होता है झुलसा देना इस माह में रोज़ेदार रोज़ा रख कर अपने अन्दर की बुराइयों को झुलसा देता है और पाक हो जाता है यही वजह है कि अल्लाह के करीब लेकर जाने वाले इस पाक व मुकद्दस महीने रमजान का इंतजार मुस्लिम मज़हब के हर मानने वालों को बेसब्री से रहता है रमजान माह के तीन प्रमुख हिस्सों यानी अशरा में बांटा जाता है रमज़ान के पहले 10 दिन रहमत के, दूसरे 10 दिन मगफिरत और आखिऱी 10 दिन जहन्नम से आजादी का होता है। रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा जरूर रखते हैं रोजा रखने के लिए मुस्लिम धर्म के अनुयायी हर दिन सुबह सूर्योदय से पहले जिसे सहरी करते हैं यानी सूर्योदय से पहले कुछ खाते हैं फिर पूरे दिन कुछ भी नहीं खाते हैं और शाम को सूर्यास्त को इफ्तार करते हुए रोजा खोलते हैं इस तरह से पूरे दिन रोजेदार बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं और पांचों वक्त की नमाज अदा करते हैं शहर काजी साकिब अदीब मिस्बाही ने बताया कि शनिवार शाम को रमजान मुबारक का चांद दिखाई देगा मगरिब की नमाज के बाद मस्जिदों की छत से रमजान के मुबारक चांद का दीदार किया जाएंगा शनिवार रात से तरावीह की नमाज की शुरुआत होगी रविवार से पहला रोजा रखा जाएगा। काजी साहब ने कहा कि रमजान बरकतों का महीना है उन्होंने लोगों से इस पवित्र माह में इबादत करने और ज़रूरतमंदों की मदद करने की अपील की है तरावीह की नमाज अलग-अलग जगह पर होती हैं शहर की सबसे बड़ी तरावीह हलीम कॉलेज ग्राउंड में होती है लोगों से अपील है की समय से पहुंचकर निश्चित स्थान पर जहां पर अनुमति मिली है वहीं पर नमाज अदा करें
रमजान तैयारियां जोरों पर, हलीम ग्राउंड में 30 हजार एक साथ पढ़ेंगे तरावीह की नमाज : रमजान के पवित्र महीने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं शहर में सबसे बड़ी तरावीह की नमाज हलीम कॉलेज ग्राउंड में होगी। यहां लगभग 25 से 30 हजार लोग एक साथ नमाज अदा करते है तहरीक ए सलात कमेटी इस आयोजन की व्यवस्था संभाल रही है पिछले 27 वर्षों से यहां तरावीह नमाज का आयोजन किया जा रहा है 7 दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिम यहां पहुंचेंगे क्षेत्रीय पार्षद लियाकत के अनुसार, पिछले 10 दिनों से नगर निगम की टीम ग्राउंड में सफाई और रोशनी की व्यवस्था कर रही है कमेटी के सदस्य भी अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में जुटे हैं बड़ी संख्या में मुस्लिम श्रद्धालुओं के आने को देखते हुए तैयारियां कई दिन पहले से शुरू कर दी गई हैं नगर निगम की टीम निरंतर यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी है साफ सफाई पानी और हलीम कॉलेज ग्राउंड मैदान में रोशनी को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है
बाक्स में :- रमज़ान मुबारक 1446 हिजरी का चांद नहीं आया नजऱ, मर्कज़ी रोयते हिलाल कमेटी कानपुर का ऐलान : 29 शाबानुल मुअज्ज़म 1446 हिजरी शहर कानपुर व आसपास में मौसम साफ नहीं था  चांद नजऱ नहीं आया, देश के विभिन्न क्षेत्रों में सम्पर्क किया गया, तहरीर लिखे जाने तक कहीं से भी चांद देखे जाने की जानकारी नहीं आई इसलिए मजलिसे उलेमा की बैठक के उपरांत सदर मजलिस मुफ्ती इक़बाल अहमद ने ऐलान फऱमाया कि 1 रमज़ान मुबारक 1446 हिजरी 2 मार्च 2025ई0 को होगी। इस हिसाब से अलविदा जुमा का दिन 28 मार्च को होगा बैठक में क़ाज़ी ए शहर कानपुर हाफिज़़ मामूर अहमद जामई, मुफ्ती अबदुर्रशीद क़ासमी, मौलाना मुहम्मद इनामुल्लाह क़ासमी, मौलाना मुहम्मद अनीस खां क़ासमी , मुतवल्ली ईदगाह अयाज़ आलम जफ़ऱ, मौलाना जाकिर क़ासमी, मुफ्ती शाहिद इक़बाल, कारी मुहम्मद गज़़ाली खान, मुफ्ती मोहम्मद साद नूर क़ासमी, मुफ्ती मोहम्मद माज़ क़ासमी, मौलाना सुहैल अख्तर क़ासमी, हाफिज़़ नोमान जफर, सादिक कमाल नक्शबंदी, हाफिज़़ मोहम्मद अफ्फान, हाफिज़़ मोहम्मद नाजिम अली जामई, मुहम्मद साद हातिम मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments