देहरादून, 03/03/2025(आरएनएस) दिनांक 02/03/2025 को थाना रानीपोखरी क्षेत्र में शान्तिनगर कट के पास पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान, ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल 246 सचिन मलिक ने तेजी से आते हुए एक बुलेट मोटरसाइकिल (संख्या – यूके-07-डीए-2327) सवार को रोकने का संकेत दिया। लेकिन बुलेट चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद, आरोपी मौके से फरार हो गया।
घायल पुलिस कर्मी को तुरंत जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले के संबंध में थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सँ0- 20/25 धारा 281/125/121(2) भा.द.सं. के तहत मामला दर्ज किया।
फरार अभियुक्त की तलाश हेतु पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर से जानकारी एकत्रित की। इसके बाद अभियुक्त की पहचान उज्जवल नेगी (पुत्र जगत सिंह, निवासी नियर दुर्गा मंदिर, रैनापुर, थाना रानीपोखरी, देहरादून) के रूप में की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल (संख्या – यूके-07-डीए-2327) को सीज किया गया है।
अभियुक्त का विवरण:
- नाम: उज्जवल नेगी
- पिता का नाम: श्री जगत सिंह
- पता: नियर दुर्गा मंदिर, रैनापुर, थाना रानीपोखरी, देहरादून
- उम्र: 19 वर्ष
बरामदगी:
- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल: यूके-07-डीए-2327 (बुलेट)
पुलिस टीम:
01- उप निरीक्षक विक्रम सिंह नेगी
02- हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव
03- कांस्टेबल रवि कुमार
04- कांस्टेबल करमजीत
पूरी घटना पर नजर: पुलिस प्रशासन द्वारा कानूनी कार्यवाही जारी है।

Recent Comments