देहरादून,03 मार्च 2025(आरएनएस) उत्तराखंड सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री प्रतियोगी परीक्षा परीक्षार्थी रियायती परिवहन योजना की घोषणा की, जिसके तहत परीक्षार्थियों को उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) की बसों में यात्रा करने पर किराए में 50% की छूट मिलेगी।
योजना की पात्रता:
केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
यह छूट उन्हीं छात्रों को मिलेगी जो UKPSC, UKSSSC, UKMSSB जैसी चयन संस्थाओं द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।
रियायत प्राप्त करने के लिए परीक्षार्थी के पास मान्य प्रवेश पत्र होना अनिवार्य है।
सरकार का यह कदम उन छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए बस यात्रा करते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी और वे अपनी परीक्षा की तैयारी पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
छात्रों के लिए बड़ी राहत
सरकार के इस फैसले का छात्रों ने स्वागत किया है। इससे ना सिर्फ उनके यात्रा खर्च में कटौती होगी बल्कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना भी आसान होगा।
सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। यह योजना सरकार की छात्र हितैषी नीति को दर्शाती है।

Recent Comments