चंडीगढ़ ,03 मार्च(आरएनएस)। हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवान की हत्या में बड़ा मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सचिन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सचिन ने ही हिमानी की हत्या की थी। उसने देर रात दिल्ली के नांगलोई थाने में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद रोहतक पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस आज इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।
राजनीतिक दबाव तेज
हत्या के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। हरियाणा निकाय चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन पहले से ही व्यस्त था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीम बनानी पड़ी। राजनीतिक दबाव भी बढ़ता चला गया, खासकर तब जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक एसपी से मुलाकात कर जांच में तेजी लाने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उधर, हिमानी के परिजनों ने भी शव लेने से इनकार कर दिया और आशंका जताई कि इस हत्या के पीछे कांग्रेस पार्टी के कुछ लोगों का हाथ हो सकता है।
5 विशेष टीमें कर रही जांच
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने पांच टीमें बनाई हैं। कोई सुराग तलाशने के लिए हिमानी के घर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। साइबर टीम हिमानी के सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है। हालांकि पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती बनी हुई है, क्योंकि जिस जगह पर सूटकेस में हिमानी का शव मिला, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था।
कौन थी हिमानी नरवान?
हिमानी नरवान कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और पार्टी के हर महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेती थीं। वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी नजर आई थीं। विधायक बीबी बत्रा ने उनकी हत्या की पुष्टि करते हुए मामले की गंभीरता से जांच और एसआईटी गठन की मांग की है।जांच जारी है और पुलिस इस हत्या से जुड़े और भी अहम खुलासे कर सकती है। अब देखना यह है कि आगे की जांच में क्या नए तथ्य सामने आते हैं।
हिमानी नरवान हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, जांच में बड़े खुलासे संभव
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments