उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में हिमस्खलन का अलर्ट, कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश

चंडीगढ़, 4 मार्च 2025(आरएनएस) रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (DGRE), चंडीगढ़ ने हिमस्खलन चेतावनी बुलेटिन जारी किया है। यह बुलेटिन 4 मार्च 2025 शाम 5 बजे से 5 मार्च 2025 शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगा।

बुलेटिन के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम के कुछ जिलों में हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सबसे अधिक खतरा वाले जिले:

जम्मू-कश्मीर में रामबन, डोडा, किश्तवाड़, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिलों को रेड अलर्ट (स्तर 4) पर रखा गया है, जहां हिमस्खलन का उच्च जोखिम है।
लद्दाख में कारगिल को भी रेड अलर्ट पर रखा गया है, जहां 3,200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर खतरा बना हुआ है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों में भी हिमस्खलन की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट (स्तर 3) जारी किया गया है, जहां आंशिक रूप से अस्थिर बर्फबारी के कारण हिमस्खलन की संभावना है।
सिक्किम के उत्तर सिक्किम जिले को येलो अलर्ट (स्तर 2) पर रखा गया है, जहां हल्के हिमस्खलन की संभावना हो सकती है।

सावधानी और निर्देश:

विशेषज्ञों के अनुसार, इन इलाकों में अगले कुछ दिनों तक हिमस्खलन का खतरा बना रहेगा। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है।

क्या करें और क्या न करें:
✔️ अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचें।
✔️ सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन की सलाह का पालन करें।
✔️ हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
✔️ बर्फीली ढलानों पर न चलें और समूह में ही यात्रा करें।

सरकार और प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

यँहा देखिये DGRE द्वारा जारी चेतावनी बुलेटिन

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments