दून पुलिस ने फिर निभाया मानवता का कर्त्तव्य

दून पुलिस के जवान ने अपना रोजा तोड़कर रक्तदान कर की उपचाराधीन युवती की सहायता

इससे पूर्व भी 78 बार रक्तदान कर चुका है दून पुलिस में नियुक्त जवान

देहरादून, 06मार्च 2025: आज, 06 मार्च 2025 को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में कैंसर से ग्रसित एक युवती को उपचार हेतु प्लेटलेट्स की आवश्यकता है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसएसपी कार्यालय की पीआरओ शाखा में नियुक्त कांस्टेबल शाहनवाज ने अपने रोजे को तोड़ते हुए तत्काल मैक्स हॉस्पिटल पहुँचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया और उपचाराधीन युवती की सहायता की।

युवती के परिजनों ने दून पुलिस की इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की और उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी मानवता की मिसालें समाज में प्रेरणा का काम करती हैं। कांस्टेबल शाहनवाज ने अपने सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए इससे पूर्व भी 78 बार स्वेच्छा से रक्तदान किया है, जो उनकी मानवता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

दून पुलिस इस तरह के कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने की निरंतर कोशिश करती रहेगी, और हम सभी को ऐसे ही प्रेरणादायक उदाहरणों से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा मिलती है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments