उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली दौरे से कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज़

तीन मंत्रियों की छुट्टी, पांच नए चेहरे कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल

देहरादून,06मार्च, 202(आरएनएस ) उत्तराखंड में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और खुली चर्चा के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार धामी कैबिनेट से तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और पांच नए चेहरों को जगह दी जा सकती है।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने दिल्ली दौरे में केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की है। हालांकि, उत्तराखंड की राजनीति में यह कोई नई बात नहीं है। हर बार जब भी मुख्यमंत्री दिल्ली दौरा करते हैं, कैबिनेट विस्तार की चर्चाएँ तेज हो जाती हैं, लेकिन अक्सर ये सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित रह जाती हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं। ऐसे में इस बार देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री धामी के इस दौरे से राज्य की राजनीति में क्या बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। क्या इस बार वाकई कैबिनेट विस्तार होगा, या फिर यह चर्चाएँ भी समय के साथ ठंडी पड़ जाएँगी? इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments