जंगली जानवरों से निजात के लिए डीएफओ से मिले जनप्रतिनिधि

रुद्रपुर(आरएनएस)। जलशाय भीतर गांव में जगंली जानवरों के आंतक से निजात दिलाने के साथ ही विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को जनप्रतिनिधियों ने डीएफओ रुद्रपुर को ज्ञापन दिया। जंगल से सटे कोपा मुनस्यारी, कोपा बसंता, कटपुलिया समेत करीब छह गांव हैं। बीते दिनों गांव में जंगली जानवरों का आवाजाही बढ़ गई है। कुछ दिन पहले हाथियों के झुंड ने फसलों और घरों को काफी नुकसान पंहुचाया। इसको लेकर गुरुवार को पूर्व बीडीसी गुरमेल सिंह व रमेश सागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएफओ यूसी तिवारी से मुलकात की। जनप्रतिनिधियों ने जंगली जानवरों से बचाव के लिए करंट तार लगाना, विधायक अरविंद पांडे के पूर्व में दिए गए निर्देश पर डैम के अंदर रपटा पुल व कालीकीच पुल तक 3 किमी सड़क निर्माण के साथ ही स्थानीय मजदूर व किसानों के लिए लकड़ी के परमिट उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इस पर डीफओ ने सभी समस्याओं पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments