देहरादून, 9 मार्च 2025: देहरादून पुलिस ने गौकशी के एक मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त युसूफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमनगर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था।
घटना का विवरण:
3 अगस्त 2024 को थाना प्रेमनगर में यूटीआईआईटी पुल के नीचे दो गायों की हत्या के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले ही इस घटना में शामिल तीन आरोपियों अब्दुल नियाज उर्फ रहमान, सोबान और नावेद अहमद उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में युसूफ का नाम सामने आया, जो घटना के बाद से ही फरार था। एसएसपी देहरादून ने युसूफ की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
गिरफ्तारी:
वर्तमान में इनामी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के तहत, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युसूफ को भगवानपुर, हरिद्वार से गिरफ्तार किया।
अपराधी का इतिहास:
अभियुक्त युसूफ के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में गौकशी और अन्य अपराधों के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
- मु०अ०स०- 77/1998 धारा 379, 411 भा०द०वि० एवं धारा 3/5 गौ वंश अधिनियम, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
- मु०अ०स०- 25/2003 धारा 323, 324, 326, 504, 506 भा०द०वि०, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
- मु०अ०स०- 51/2003 धारा 363, 366, 376 भा०द०वि० थाना भगवानपुर, हरिद्वार
- मु०अ०स०- 660/2021 धारा 3/5/11(1) उत्तराखंड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
- मु०अ०स०- 776/2023 धारा 135 विद्युत अधिनियम थाना भगवानपुर, हरिद्वार।
- मु०अ०स०-158/2024 धारा 5/11(1) उत्तराखंड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007, थाना प्रेमनगर देहरादून
पुलिस टीम: - उ0नि0 प्रवीण सैनी, चौकी प्रभारी बिधौली, थाना प्रेमनगर
- हे0कां0 धर्मेंद्र बिष्ट
- कां0 1602 नितिन

Recent Comments