नशा तस्करों के खिलाफ एसएसपी दून का एक्शन जारी, 15 लाख रुपये की हाई प्रोफाइल ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार

देहरादून,10मार्च 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 ग्राम अवैध कोकीन और 7 एलएसडी ब्लॉट बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है।
कैसे हुई गिरफ्तारी
आगामी त्योहारों को देखते हुए राजपुर पुलिस होटल, रेस्टोरेंट, बार, वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, मुखबिर से सूचना मिली कि एक नशा तस्कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के लिए देहरादून आ रहा है। सूचना के आधार पर, पुलिस ने काठ बंगला पुल के पास एक स्कूटी सवार व्यक्ति को रोका, जिसकी तलाशी में कुशाग्र गुप्ता के कब्जे से कोकीन और एलएसडी बरामद हुई।

पूछताछ में खुला राज
पूछताछ में कुशाग्र गुप्ता ने बताया कि वह विशाल क्षेत्री और मिथिलेश श्रीवास्तव से ड्रग्स लाया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को सीएसआई तिराहा, ओल्ड मसूरी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
शिवम गुप्ता का नाम आया सामने
पूछताछ में पता चला कि तीनों शिवम गुप्ता उर्फ साहिल उर्फ मोहित उर्फ लकी के लिए काम करते हैं। शिवम गुप्ता बार-बार अपना नाम बदलता रहता है। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ड्रग्स लाता है और अपने गुर्गों के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाता है।
गिरफ्तार अभियुक्त

  • कुशाग्र गुप्ता उर्फ कुश (27 वर्ष)
  • विशाल छेत्री (21 वर्ष)
  • मिथिलेश श्रीवास्तव (19 वर्ष)
    बरामदगी
  • 20 ग्राम अवैध कोकीन
  • 7 एलएसडी ब्लॉट
  • इलेक्ट्रॉनिक तराजू
  • एक्टिवा स्कूटर
    पुलिस टीम
    इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजपुर पी.डी. भट्ट और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments