लखनऊ 10 मार्च (आरएनएस ) । उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जनपदों में संचालित 26408.72 लाख रुपये की 148 पर्यटन विकास परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और अब लोकार्पण के लिए तैयार हैं। पर्यटन विभाग इन परियोजनाओं को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूरा कराकर आम जनता को समर्पित करने के लिए प्रतिबद्ध है।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नव्व जयवीर सिंह ने बताया कि राज्य योजना के तहत 122 परियोजनाएं पूरी की गई हैं, जिन पर 23833.40 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, जिला योजना के अंतर्गत 423.30 लाख रुपये की 18 परियोजनाएं भी पूरी कर ली गई हैं।पर्यटन मंत्री ने बताया कि ईको टूरिज्म को लोकप्रिय बनाने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पीलीभीत, बिजनौर, चंदौली और रायबरेली में 612.64 लाख रुपये की परियोजनाएं पूरी की गई हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत आगरा में 04 परियोजनाओं पर 1538.38 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।उन्होंने कहा कि 122 परियोजनाओं में से कुछ परियोजनाएं वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में शुरू की गई थीं, जबकि जिला योजना की 18 परियोजनाएं 2022-23 और 2023-24 में प्रारंभ की गई थीं। इसी तरह, ईको टूरिज्म की 04 योजनाएं 2022-23 में और मुख्यमंत्री सहभागिता योजना की 04 परियोजनाएं 2023-24 में शुरू की गई थीं। इन योजनाओं की लगातार निगरानी कराकर समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिणामस्वरूप ये परियोजनाएं अब लोकार्पण के लिए तैयार हैं। जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का धार्मिक पर्यटन वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ रहा है और राज्य सरकार पर्यटकों को उच्चस्तरीय अवस्थापना सुविधाएं तथा बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पर्यटन परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है ताकि उत्तर प्रदेश को देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
उत्तर प्रदेश में 26408.72 लाख रुपये की 148 पर्यटन परियोजनाएं लोकार्पण के लिए तैयार
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments