लखनऊ 12 मार्च (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में भूमाफियाओं और अपराधियों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी करार देते हुए कहा कि सरकार के संरक्षण में गरीबों और किसानों की जमीनें छीनी जा रही हैं और जबरन रजिस्ट्री कराकर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अयोध्या समेत कई जिलों में की गई भूमि रजिस्ट्रियों की जांच कर ली जाए तो पूरा सच सामने आ जाएगा। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब सेना के पूर्व अधिकारियों की जमीनों पर भी भूमाफियाओं का कब्जा हो रहा है। विरोध करने पर पीडि़तों के साथ मारपीट और धमकी दी जा रही है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की जमीन कब्जाने और विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला किए जाने की घटना को उन्होंने प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था का सबसे शर्मनाक उदाहरण बताया।सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार और भूमि कब्जे की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। रोजाना नए अपराध सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। भाजपा शासन में हर जिले में भूमाफियाओं का विस्तार हो रहा है, जो सरकार के समर्थन से गरीबों और किसानों को उनकी जमीनों से बेदखल कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या सहित कई स्थानों पर सरकार गरीबों और किसानों की जमीनें कौडिय़ों के भाव छीनकर अपने चहेतों को दे रही है। भाजपा सरकार की जमीन कब्जाने की नीति के कारण आम जनता त्रस्त हो चुकी है।अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में अराजकता फैली हुई है और पुलिस प्रशासन सत्ता के दबाव में पीडि़तों की शिकायतें सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और कार्यशैली के प्रति जनता का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में गरीबों और पीडि़तों की आह भाजपा के सत्ता के अहंकार को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर देगी।
भाजपा सरकार में भूमाफियाओं का आतंक, कानून व्यवस्था ध्वस्त: अखिलेश यादव
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments