मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

लखनऊ 12 मार्च (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है, जो सामाजिक समता, सौहार्द और उल्लास का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व संपूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की त्योहारों की लंबी श्रृंखला हमारे प्राचीन गौरवशाली इतिहास की परिचायक है। सनातन परंपरा में पर्व और त्योहार केवल हर्षोल्लास के अवसर ही नहीं होते, बल्कि ये राष्ट्रीयता को दृढ़ करने का प्रेरणास्पद क्षण भी होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों को हमारी ऋषि परंपरा ने पर्व एवं त्योहारों के रूप में धार्मिक मान्यता दी है, जिससे अगली पीढ़ी को प्रेरणा और प्रकाश का मार्ग मिल सके।उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लडऩे की प्रेरणा देता है। हमारे पर्व और त्योहारों में शोक और संताप का कोई स्थान नहीं है, लेकिन हर्षोल्लास के इन अवसरों पर हमें संयम और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे पर्व की मर्यादा भंग हो।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेशवासियों को समरसता, सद्भाव और उल्लास के इस पर्व की अनंत शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली के पर्व को प्रेम, सौहार्द और गरिमामय ढंग से मनाएं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments