
देहरादून, 13march2025(आरएनएस )देहरादून के राजपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त मर्सिडीज कार एक 22-23 साल का युवक चला रहा था। वह अपने 10-12 साल के भांजे को घुमाने निकला था।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी युवक अपने जीजा की मर्सिडीज कार चला रहा था, जो उसके दादा के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसे के बाद युवक अपने भांजे को एक्टिवा से घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को भांजे ने इस घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है।
एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में देहरादून पुलिस की टीम जल्द ही इस मामले का खुलासा कर सकती है।

Recent Comments