जौनपुर 12 मार्च (आरएनएस )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के तीसरे दिन सामूहिक विवाह में हिस्सा लेने पहुंचे। मौके पर राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव व जिलाधिकारी ने सीएम योगी का स्वागत किया। योगी ने अपना संबोधन सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में आए जनप्रतिनिधियों और दूर- दराज से आए लोगों के स्वागत का संदेश देते हुए किया। कहा कि इस 1001 नव विवाहित दंपतियों को प्रदेश सरकार की ओर से अभिनंदन। इस कार्यक्रम से मुझे जुडऩे का अवसर मिला। कहा कि 1.86 करोड़ लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदेश सरकार ने दिया। सभी को सिलिंडर दिया गया। जैसे- जैसे लोग पंजीकरण कराएंगे लाभ मिलता जाएगा। कहा कि विकास बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव हर गरीब, युवा, किसान और महिला सभी को लाभ दे रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हो या सामूहिक विवाह हो मंगल कामना के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। सरकार हमेशा आपके साथ है। कहा पहले लोग मजाक उड़ाते थे, आज जौनपुर के कार्यक्रम तक प्रदेश में चार लाख विवाह करा चुके हैं। यह समाज की आवश्यता थी कि कोई बेटी बिन ब्याही न रहे। सरकार ने सबका हाथ थमा दिया। कहा आज जौनपुर में आया हूं। यहां का इतिहास है यहां की इमरती। इमरती को भी अब जीआई टैग मिल गया है। कोई मेहमान आए तो इमरती ही गिफ्ट कीजिए। उसकी मिठास हमेशा उसके जीवन में घुली रहेगी। जौनपुर का इत्र और यहां की दरी दीजिए।उन्होनेकहा कि जौनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं। यहां की सडक़े, लटकते तार, सीवर सभी समस्याओं का समाधान होगा। मास्टर प्लान तैयार कर शासन को भेजिए। मुंगरा बादशाहपुर में बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण चल रहा है। जौनपुर किसी से पीछे नहीं है। जफराबाद फ्लाईओवर हो या फोरलेन का कार्य हो सब तेजी से चल रहा है। जौनपुर मिर्जापुर के बीच बाईपास बन रहा है। 17 पुल अकेले जौनपुर को मिले हैं। कहा कि सेतुओं की तरह सामूहिक विवाह दो परिवारों को जोडऩे का कार्य है। यहां के नागरिकों के प्रति आभार प्रकट करने आया हूं। महाकुंभ को लेकर सीएम ने कहा कि कोई सोचा था कि 60 करोड़ लोग महाकुंभ में आएंगे, लोग हंसते थे। पूरी नकारात्मकता फैलाई गई। जिसकी जैसी दृष्टि होगी उसे वैसे ही सृष्टि दिखेगी। कहा कि जौनपुर महोत्सव में 1000 से अधिक कलाकारों को मौका मिला। यहां विकास के लिए जो भी आवश्यकता होगी सरकार पूरा करेगी। अगले सत्र से विवाह में एक लाख, मेधावी कन्याओं को स्कूटी, गरीबों को हर योजना का लाभ मिलेगा। एम्प्लॉयमेंट जोन लौह पुरुष के नाम से बनेगा। यहां से प्रशिक्षण के साथ- साथ रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए 100 एकड़ जमीन प्रशासन को तलाशने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने नव विवहित जोड़ों का फूल बरसा कर स्वागत किया। इसके पूर्व टीडी कॉलेज के छात्र- छत्राओं द्वारा गणेश वंदना की राज्यमंत्री ने कहा कि एक बार आग्रह पर मुख्यमंत्री महोत्सव में आए और उन्होंने प्रमाणित किया कि गरीबों के लिए हमेशा खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने सभी तबके को सरकारी योजनाओं से जोड़ कर सबका विकास किया है। गरीबों को मुख्य धारा से जोडऩे में सरकार हमेशा तत्पर है। अब तक यहां 12 हजार आवास मुहैया कराया गया है।
सभी को बिना भेदभाव लाभ दे रही सरकार : मुख्यमंत्री
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments